Thursday, November 24, 2011

जनता के गुस्से का हिंसक अंदाज देखने को मिला











केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को मंहगााई पर जनता के गुस्से का हिंसक अंदाज देखने को मिला। इफको के एक कार्यक्रम में हरविंदर नाम के एक युवक ने महंगााई से परेशान होकर शरद पवार को जोरदार थप्पड़ मार दिया। साथ ही युवक ने चाकू भी दिखाया लेकिन जल्द ही युवक पर काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। करीब सभी मंत्रियों ने इस घटना ही ंनंदा की तो वही इस घटना पर रालेगण में जब अन्ना हजारे से पत्रकारों ने उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही और अन्ना से सवाल किया कि शरद पवार को दिल्ली में एक युवक ने थप्पड़ मारा है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे, तो इस पर अन्ना ने हैरानी के साथ कहा, ‘थप्पड़ मारा ? एक ही थप्प्ड़ मारा ?
शरद पवार इफको के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गुरूवार को एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होन के बाद वह मीडिया से बात कर जैस ेही आग ेबझ़े एक युवक ने ये कहते हुए कि देश में गुस्सा है, जोरदार थप्प्ड़ मार दिया। युवक के तेवर एकदम उग्र थे और इसी युवक ने पिछले शनिवार टेलीकॉम के पूर्व तंत्री सुखराम को भी थप्पड़ मारा थां। युवक का कहना है कि वह महंगााई पर शरद पवार के बयान से नाराज था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इस युवक को पकड़ लिया और जब उस से ये पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब था कि और क्या कंरू, जहां देखो ंवहां घोटाला,घोटाला। दो दिन पहले भाजपा नेता यशवंत सिंहा ने कहा था कि महंगााई को लकर लोगों का गुस्सा बढ़ सकता है और हिंसा भी हो सकती है जिसका रूप शरद पवार पर हुए हमले से सामने आ गया