इश्क है तो इश्क का इजहार करे ,,,,,,,,,,,,,,,
अगर आप किसी से प्यार करते है ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,लेकिन आपने अभी तक उससे अपने दिल की बात नहीं कही है तो आज से अच्छा दिन नहीं है इस बात को जाहिर करने का। यूं तो प्रेम किसी वक्त और दिन का मोहताज नहीं होता है लेकिन जब लोगों ने आज का दिन ही प्यार के इजहार के रूप में इंगित कर दिया है तो उस परंपरा को कायम रखते हुए आप इसका निर्वहन बखूबी करें तो निसंदेह आपका परिणाम काफी अच्छा होगा।
चली इश्क की हवा चली ... चली इश्क की हवा चली ....अपने दिलबर को दीवाना ... ढूदता दिल गली गली... "बागवान " फ़िल्म का यह गाना आजकल हर युवा के सर चदकर बोल रहा है .....
हर किसी की तमन्ना होती है वो अपने प्रेम का इजहार ऐसे करे जैसे पहले किसी ने नहीं किया हो। रील लाइफ और रीयल लाईफ दोनों में अंतर तो होता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आज की रीयल लाईफ पर रील लाईफ का भी काफी असर है। खासकर युवागण तो फिल्मों के मोहपाश में काफी बंधे रहते हैं। इसलिए उनकी पूरी कोशिश होती है कि वो अपने साथी से अपने प्यार का इजहार कुछ इस तरह से करें कि अगले को इंकार करने का मौका ना मिले।
पहले के लोग खत के माध्यम से अपने इश्क का इजहार करते थे लेकिन आज का वक्त लैपटॉप और टैबलेट का है इसलिए हर काम भी बड़ा फास्ट होता है। अब लोगों को इतंजार करने की आदत नहीं होती है इसलिए वो फास्टफूड की तरह फास्ट रिजल्ट चाहते हैं। आज लोग अपने साथी को गुलाब के जरिये, एसएमएस के जरिये, तोहफे भेजकर अपनी भावनाओं से अवगत करा देते हैं। या फिर कभी-कभी वो इंटरनेट के माध्यम से भी आईलवयू बोल देते हैं।
हम तो यही कहना चाहते हैं,,,,,,,की प्यार के ढ़ाई अक्षर में बहुत शक्ति होती है अगर दिल से आप किसी को चाहते हैं और अपनी बात कहते हैं तो आपका साथी आपसे कभी भी दूर नहीं होगा। तो चलिए आज का दिन आप अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट करिये,,,,और देखिये जिंदगी कितनी हसीन हो जाती है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,...................................................................................///////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''';;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]





No comments:
Post a Comment