मुंबई ।। महाराष्ट्र के मंत्रालय में गुरुवार को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशों में जुटी रहीं, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही। 30 से अधिक लोग अंदर फंसे थे। आखिरकार करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अंदर फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया। बचाव कार्य में नेवी के विमानों की भी मदद ली गई। किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कई लोग जख्मी हुए हैं। आग सबसे पहले मंत्रालय की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से फैलने लगी। इस इमारत में मुख्यमंत्री समेत विभिन्न मंत्रियों के कार्यालय हैं। आग की खबर मिलते ही पूरी इमारत में घबराहट फैल गई। लोग निकल-निकल कर भागने लगे। खबर यह भी है कि बहुचर्चित आदर्श घोटाले से जुड़ी अहम फाइलें भी इस आग में जल गई हैं। गौरतलब है कि इस घोटाले में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम आरोपियों के रूप में आ रहे थे।अंदर फंसे थे कई लोग कई लोग अंदर फंसे हुए थे। कई लोग एसी की खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करते देखे गए। कुछ लोग मंत्रालय की छत पर भी थे। उन्हें फायर ब्रिगेड के राहत और बचाव दल तथा नेवी के विमानों की मदद से इन सबकी जान बचा ली गई।Thursday, June 21, 2012
मंत्रालय में भीषण आग लगी,
मुंबई ।। महाराष्ट्र के मंत्रालय में गुरुवार को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशों में जुटी रहीं, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही। 30 से अधिक लोग अंदर फंसे थे। आखिरकार करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अंदर फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया। बचाव कार्य में नेवी के विमानों की भी मदद ली गई। किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कई लोग जख्मी हुए हैं। आग सबसे पहले मंत्रालय की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से फैलने लगी। इस इमारत में मुख्यमंत्री समेत विभिन्न मंत्रियों के कार्यालय हैं। आग की खबर मिलते ही पूरी इमारत में घबराहट फैल गई। लोग निकल-निकल कर भागने लगे। खबर यह भी है कि बहुचर्चित आदर्श घोटाले से जुड़ी अहम फाइलें भी इस आग में जल गई हैं। गौरतलब है कि इस घोटाले में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम आरोपियों के रूप में आ रहे थे।अंदर फंसे थे कई लोग कई लोग अंदर फंसे हुए थे। कई लोग एसी की खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करते देखे गए। कुछ लोग मंत्रालय की छत पर भी थे। उन्हें फायर ब्रिगेड के राहत और बचाव दल तथा नेवी के विमानों की मदद से इन सबकी जान बचा ली गई।
Subscribe to:
Comments (Atom)