Sunday, August 19, 2012

एक था टाइगर’ बनने की पूरी कहानी!

फिल्मों की कमाई के मामले में 'दबंग' सलमान खान अब आमिर खान और शाहरुख खान से आगे निकलते दिख रहे हैं। रिलीज के पहले ही दिन सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने 32 करोड़ रुपये छापकर खलबली मचा दी और कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश कर दिया है। यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी हिट बनने जा रही है और सलमान बॉलीवुड के सबसे बड़े खान के रूप में उभर रहा है। खबरें तो यह भी आ रही हैं कि रिलीज के दूसरे दिन तक इस फिल्म ने करीब 60 करोड़ की कमाई कर दी थी। जानकार मान रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी छू सकती है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरुख खान थे, फिर कैसे मिल गया सलमान को मौका? क्या इसमें कैटरीना का कोई गेमप्लान था? जानते हैं पूरी बातें!
सलमान खान का कर्ज उतारा कैटरीना ने,,

कैटरीना कैफ ने कबीर खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ में सलमान खान को हीरो बनवाकर अपना पुराना कर्च चुकता कर लिया। खुद सलमान खान ने इस बात पर मुहर लगाई।

सलमान के अनुसार जब यशराज को फिल्म न्यूयॉर्क में एक हीरोइन की जरूरत थी तो उन्होंने कैट का नाम सुझाया था लेकिन जब ‘एक था टाइगर’ की बात आई तो कैटरीना ने कबीर से सलमान को फिल्म में रखने को कहा।

आश्चर्य की बात ये थी कि ब्रेकअप की खबरों के बीच सलमान ने पहली बार यशराज की फिल्म साइन कर ली।

बदला था लुक 'टाइगर'
'एक था टाइगर' के लिए सलमान ने अपना लुक भी बदला था। सलमान ने अपनी हेयर स्टाइल भी बदल ली थी। नवम्बर 2011 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान सलमान पहली बार इस नयी हेयर स्टाइल में नजर आई थी। इसी दौरान 'बिग बॉस-5' में 'आपका फरमान' की शूटिंग के दौरान उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल अलग नजर आया।

यही नहीं, उन्होंने अपने काम करने के अंदाज में भी बदलाव किया है। खबरों के मुताबिक अब वो एक साल में एक ही फिल्म करेंगे।

दरअसल अमेरिका में सितंबर 2011 में हुई सर्जरी के बाद सलमान सीधे शूटिंग के लिए विदेश चले गए थे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। डबलिन और टर्की में सलमान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग की।

आदित्य चोपड़ा को माननी पड़ी सलमान की शर्त,
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान केवल और केवल अपने बनाए नियमों के अनुसार ही काम करते हैं और कोई भी सलमान के काम करने में दखलदांजी नहीं कर सकता है। यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने सलमान को फिल्म ‘एक था टाइगर’ की पटकथा पढ़ने के लिए जोर दिया था।

दरअसल सल्लू को घंटों बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ना अच्छा नहीं लगता है, इसलिए जब आदित्य ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा तो ‘दबंग खान’ ने भी एक शर्त रख दी। सलमान ने आदित्य से कहा कि वे उनके साथ बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ने को तैयार हैं अगर आदित्य और निर्देशक कबीर खान उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर आएंगे। आदित्य के पास और कोई चारा भी नहीं था, इसलिए उन्हें कबीर खान के साथ सलमान के फार्महाउस जाना पड़ा।

सूत्र के अनुसार आदित्य इससे पहले कभी भी अपनी फिल्म के किसी अभिनेता को स्क्रिप्ट पढ़ाने के लिए शहर से बाहर नहीं गए हैं। लेकिन इस बार आदित्य की ‘स्क्रिप्ट रीडिंग’ शहर से बाहर रखा गया।

सूत्रों के मुताबिक सलमान ने अपने सारे संवाद पढ़े और कैरेक्टर को निभाने के लिए तैयार हो गए। वैसे सलमान के इस फार्महाउस पर आना आदि के लिए किसी पिकनिक से कम नहीं था।

No comments:

Post a Comment