"गुटखा जलाओ - युवा बचाओ"-
रविवार 16 /9 /12 को संस्था "है उम्मीद"
द्वारा 'गुटखा जलाओ-युवा बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर- 50, मार्किट में
किया गया, जहाँ भरी संख्या में लोगो ने इक्कठा होकर 'गुटखा दहन' कार्यक्रम
में भाग लिया. संस्था के अध्यक्ष विनीत चौधरी ने बताया कि "इस गुटखा-दहन
कार्यक्रम का उद्देश्य जनता एवं राज्य सरकार को इस कार्यक्रम द्वारा जगाना
हैं, सभी जानते हैं आज गुटखा ही मुंह एवं गले के कैंसर का सबसे बड़ा कारण
है और इसी लत का भयंकर रूप तब सामने आता है जब इसी के चलते किसी व्यक्ति की
जान चली जाती है. इसीलिए राज्य सरकार से अपील है कि वह जनहित में जल्द से
जल्द पुरे राज्य में गुटखे पर पाबन्दी लगाये. क्यूंकि राजस्व से कहीं बढकर
जनता का स्वास्थ्य है, साथ ही हम सभी सामाजिक संस्थाओ, RWA एवं
सेक्टरवासियों से अपील करते है कि वह अपने सेक्टरो के आस-पास गुटखे की
बिक्री को बंद कराये और समाज के बेहतर निर्माण में अपना सहयोग दे ". देखा
गया है कि कम उम्र में ही कई युवा गुटखे की गिरफ्त में आ जाते है और कई
प्रकार की बीमारियों से घिर जाते है, इसी के चलते, गोरतलब है कि कुछ दिनों
पहले ही विनीत चौधरी ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर
गुटखे पर पाबन्दी लगाने कि मांग करी थी. हाल ही में कुछ समय पहले दिल्ली
सरकार ने जनहित में गुटखे पर पाबन्दी लगाकर एक बेहतरीन मिसाल पेश करी है.
विनीत चौधरी ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर वो जल्द ही सिटी मजिस्ट्रेट को
ज्ञापन भी देंगे. कार्यक्रम में उन्होंने 'गुटखा जलाओ युवा बचाओ' नारे को
बुलंद किया और तभी इस मौके पर फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे.पी.शर्मा ने कहा कि
गुटखा पुरे समाज पर कलंक है और इसे जल्द से जल्द मिटने की जरूरत है.
सेक्टर-50 मार्किट से संजीव मादरा ने कहा की वह संस्था 'है उम्मीद' के साथ
मिलकर पुरे सेक्टर-50 से गुटखे की बिक्री बंद कराने का एलान करते है.
मुशाहिद अली ने गुटखे को मौत का सामान की संज्ञा दी. 'गुटखे' पर पाबन्दी को
लेकर 'गुटखे' की होली जलाने के इस सामूहिक सामाजिक मुहीम को जनता का भरपूर
समर्थन मिला, जिसमे शमशेर सिंह बराड, डॉ गुरप्रीत सिंह, मुशाहिद अली,
कर्नल पिल्लै, अतुल ठाकुर, आयुष चौहान, रमाकांत, उपदेश कुमार, अलोक
सिंह, समीर भाटिया, रवि अरोरा, डॉ कुरूप, बी.आर.विरमानी, प्रवीन भरद्वाज,
राजेश राजोरा, गोपाल तिवारी, सुभाष चौहान, अजब सिंह, मनोज यादव, डॉ सुभाष
सहगल, जय अहलावत, अंशुल पंवार, सुनील डबास, राजू इतवारी, बबलू सिंह, गौरव
कुमार, अनिल कोहली, अमित धनकड़, रणविजय मान, विजय वर्मा इत्यादि मुख्य तोर
पर मौजूद रहे.


No comments:
Post a Comment