उठकर छात्रों मेहनत कर लो ,और परीक्षा पास करो !!
थोडा घूमना कम करो ,थोड़ा खाना कम करो
मेहनत करना सीखो प्यारे ,बात बनाना बन्द करो !!
नकल और बेईमानी पर ,कभी नहीं तुम आस करो
अपनी उन्नति चाहो तो तुम ,मेहनत पर विश्वास करो !!
खेलो हसो उठो और बेठो ,एक साथ इस उपवन मे
छोटा बड़ा नहीं है कोई भेद न जानो अपने मन मे !!
उन्नति पथ पर बढने वाले ,कभी नहीं रुक सकते
जो दिल मिल रहे है आपस मे वे दूर नहीं हो सकते है !!
इस बगिया के नहे फूलो ,इस बगिया को महकाना है
स्कूल और अपने गुरुजन का ,तुम सबको मान बढना है

No comments:
Post a Comment