Wednesday, March 14, 2012

रेल बजट मे क्या है 2012 -13



नई दिल्ली :बुधवार को लोक सभा मे ने 2012 -13  का रेल बजट पेश किया
इस रेल बजट मे क्या था वः इस प्रकार है / 


  • सभी श्रेणियों में यात्री किराये में दो पैसे से लेकर 30 पैसे प्रति किलीमीटर तक की वृद्धि।
  • रेलवे दर सूची नियामक प्राधिकरण के गठन पर विचार,
  • 39 गाड़ियों का विस्तार और 23 गाड़ियों के फेरे बढ़ेंगे।रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी
  • 75 नई एक्सप्रेस गाड़ियां शुरु की जाएंगी।
  • मुंबई उपनगर में 75 अतिरिक्त गांडियां, चेन्नई क्षेत्र में 18 और कोलकाता क्षेत्र में 44 नई उपनगरीय गाड़ियां चलाई जाएंगी।
  • कोलकाता मेट्रो में 2012-13 के दौरान 50 नई गाड़ियां चलाई जाएंगी।
  • अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को राजधानी और शताब्दी गाड़ियों में भी यात्रा की सुविधा।
  • इज्जत योजना’ के तहत यात्रा दूरी 100 से बढ़ाकर 150 किलोमीटर की गई।
  • रेलवे में खेलों के लिए एक कार्ययोजना विकसित होगी।
  • रेलवे से हर साल 10 खिलाड़ियों को ‘रेल खेल रत्न’ पुरस्कार दिया जाएगा।
  • रेलवे में 2012-13 के दौरान 1,00,000 नई नियुक्तियां होंगी। चालू वित्त वर्ष के दौरान 80,000 लोगों को नौकरी दी गई।
  • रेलवे में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के खाली पदों को भरा जाएगा।
  • पहचान किए गए सभी 202 स्टेशनों पर एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की स्थापना 2012-13 में पूरी होगी।
  • सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस अब 3500 ट्रेनों को मार्गसुरक्षा देगी।
  • रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन को अखिल भारतीय यात्री हेल्पलाइन के साथ जोड़ा जाएगा।
  • रेलवे को 10 सालों में आधुनिकीकरण के लिए 14 लाख करोड़ रुपये की जरूरत.
  • संचालन अनुपात को 90 फीसदी से घटाकर 2012-13 में 84.9 फीसदी करने तथा 2016-17 तक 72 फीसदी पर लाने का लक्ष्य.
  • रक्षा नीति और विदेश नीति की तरह राष्ट्रीय रेल नीति बनाने का समय आ चुका है.
  • उच्च सकल घरेलू विकास दर बनाए रखने के लिए रेलवे को 10 फीसदी की वार्षिक दर से विकास करना चाहिए.
  • रेलवे 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2012-17) में 7.35 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. पिछली योजना अवधि में रेलवे ने 1.92 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था.
  • 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में ढांचागत संरचना पर होने वाले अनुमानित 20 लाख करोड़ रुपये के खर्च का 10 फीसदी हिस्सा रेलवे को हासिल करना चाहिए.
  • रेलवे को 12वीं योजना अवधि में 2.5 लाख करोड़ रुपये के कुल बजटीय सहायता की उम्मीद.
  • आधुनिकीकरण के लिए धन जुटाने सम्बंधी तंत्र बनाने की सामूहिक चुनौती.
  • रेलवे को सकल घरेलू उत्पादन में दो फीसदी योगदान करना चाहिए, जो अभी एक फीसदी है.
  • सुरक्षा पर ध्यान. विश्व की सबसे सुरक्षित नेटवर्को में शामिल करने का लक्ष्य.
  • दुर्घटना को 0.55 से घटाकर 0.17 पर लाने का लक्ष्य हासिल.
  • सुरक्षा मानकों के लिए एक विशेष संगठन की स्थापना.
  • स्वायत्त रेलवे सुरक्षा प्राधिकरण की स्थापना.
  • आधुनिकीकरण के लिए 5.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत.
  • 2,500 रेलडिब्बों में हरित शौचालय लगाए जाएंगे।
  • उत्तरी बंगाल के घने जंगलों से होकर गुजरने वाली ‘हरित रेल’ चलाई जाएगी
  • रायपुर और टोंडियारपुर में दो जैव डीजल संयंत्र को चालू कियाजाएगा।
  • पल्लकड़ में केरल सरकार के सहयोग से रेलकोच फैक्टरी स्थापित होगी। गुजरात के कच्छ और कर्नाटक में कोलर क्षेत्र में राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी से कोच निर्माण की दो अतिरिक्त इकाईयां स्थापित होंगी।
  • ओड़िशा के गंजम जिले के सीतापली में माल डिब्बा कारखाना स्थापित होगा।
  • अगरतला से पड़ोसी देश बांग्लादेश के अखौरा से जोड़ने वाली परियोजना अगले वित्त वर्ष में शुरु की जाएगी।
  • नेपाल के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए जोगबनी-विराटनगर और जयनगर-बिजलपुरा-बरडीबस नई लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर।
  • सार्वजनिक निजी भागीदारी के जरिये स्टेशनों का पुनर्विकास करने के लिये ‘भारतीय रेलवे विकास निगम’ की स्थापना करना।



















No comments:

Post a Comment