लखनऊ : यूपी की बागडोर एक युवा मुख्यमंत्री के हाथों में है| इस युवा नेता ने उत्तर प्रदेश में 16वीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी को एक नई सोच के साथ जीत दिलाने में अहम योगदान दिया| समाजवादी पाटी के युवा नेता, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और अब यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी को सत्ता का दावेदार बना दिया|राज्यपाल बी. एल. जोशी ने महानगर स्थित ला मार्टीनियर कालेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश और उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों को पद और गोपनीयता का शपथ दिलाया.
शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उद्योगपति अनिल अंबानी, सुब्रत रॉय सहारा और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन इस समारोह में शरीक हुईं।
पार्टी (सपा) के युवा चेहरे अखिलेश यादव और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.
इस बीच, कांग्रेस ने भी सपा से नजदीकियां बढ़ाने की तैयारी कर दी है। पार्टी ने सद्भावना के तौर पर मोतीलाल वोरा और संसदीय कार्य मंत्री पवन बंसल को अखिलेश के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भेजा, वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सुलतान अहमद को बतौर प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह में भेजा है। स्वामी प्रसाद मौर्य, एबी वर्धन, करात सहित कई अन्य नेता भी इस समारोह में शरीक हुए।
19 कैबिनेट मंत्री :
आजम खान, शिवपाल यादव, अहमद हसन, वकार अहमद, राजा महेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, अंबिका चौधरी, राजा भैया, बलराम यादव, अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, रामगोविंद, दुर्गा यादव, बी एस त्रिपाठी, कामेश्वर उपाध्याय, राजाराम पाण्डे, राजकिशोर सिंह, शिवकुमार बेरिया।
अखिलेश ने बेरोजगारी भत्ते और टैबलेट पर लगायी मुहर
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप देने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर अपनी मुहर लगा दी।
गुरूवार शाम संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में छह खास फैसले किये गये। जिसमें कहा गया है कि 35 साल से ऊपर की उम्र के शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।
यही नहीं घोषणा पत्र में यह भी कहा गया था कि मुस्लिम कन्या की पढ़ाई और शादी के लिए सरकार 30 हजार रूपए देगी जिसपर भी अखिलेश ने कल मुहर लगा दी है साथ ही राजधानी लखनऊ की सुरक्षा के लिए होने वाले इंतजाम भी किये जायेंगे।
फिलहाल 9 लाख पंजीकृत बरोजगार हैं, जिसमें करीब 1100 करोड़ रूपए हर वर्ष बेरोजगारी भत्ते में खर्च होने का अनुमान है। यही नहीं मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया है कि इंटर पास छात्रों को लैपटॉप और हाईस्कूल पास छात्रों को टैबलेट दिया जायेगा। जिसमें प्रतिवर्ष करीब 3,000 करोड़ रूपए के खर्च का अनुमान है।
यही नहीं घोषणा पत्र में यह भी कहा गया था कि मुस्लिम कन्या की पढ़ाई और शादी के लिए सरकार 30 हजार रूपए देगी जिसपर भी अखिलेश ने कल मुहर लगा दी है साथ ही राजधानी लखनऊ की सुरक्षा के लिए होने वाले इंतजाम भी किये जायेंगे। खैर अखिलेश यादव ने जोरदार फैसले करके सुंदर आगाज किया है देखना दिलचस्प होगा कि सरकार ये कब बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप देगा ?
यही नहीं घोषणा पत्र में यह भी कहा गया था कि मुस्लिम कन्या की पढ़ाई और शादी के लिए सरकार 30 हजार रूपए देगी जिसपर भी अखिलेश ने कल मुहर लगा दी है साथ ही राजधानी लखनऊ की सुरक्षा के लिए होने वाले इंतजाम भी किये जायेंगे। खैर अखिलेश यादव ने जोरदार फैसले करके सुंदर आगाज किया है देखना दिलचस्प होगा कि सरकार ये कब बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप देगा ?


No comments:
Post a Comment