Saturday, March 3, 2012

चुनाव मे होली के रंग



6 मार्च को मतगणना की वजह से रंगों के त्योहार में संवेदनशीलता बढ़ गई है। प्रत्याशियों की जीत-हार के परिणामों के बीच शरारती तत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। डीआईजी डीके ठाकुर का कहना है कि इस दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। अ‌र्द्धसैनिक बलों व पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। होली के दौरान आपसी रंजिशों में मारपीट व खूनी संघर्ष की घटनाओं की वजह से यह त्योहार हमेशा ही संवेदनशील रहा है।होलिका दहन से लेकर रंग खेले जाने तक पुलिस के सामने  संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा की कड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में छह मार्च को मतगणना व चुनावी नतीजों का सामने आना पुलिस के लिए  बड़ी चुनौती है , पुलिस के अलाअधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने भारी संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई की है। असलहे भी जमा कराए गए हैं। यह असलहे होली के बाद ही वापस किए जाएंगे। वहीं निरोधात्मक कार्रवाई छह माह तक के लिए प्रभावी होती है लेकिन चुनाव के नतीजों व होली की संवेदनशीलता से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे मौकों पर लोग प्रतिशोध की भावना से अचानक गलत कदम उठा लेते हैं। लिहाजा परिस्थितियां कम समय में ही बदल जाती हैं।होली आते ही पिचकारी, रंग, कचरी-पापड़ की दुकानें सजने लगती थी। पिचकारी व रंग  बाजार मे बिकना  शुरू हो जाता है ।और इस बार तो होली के रंग तो डबल होगा ,,,,,,एक तो होली का दूसरा चुनाव की जीत का  
कोई तो रोयेगा,,,,,,तो कोई हसेगा ,,,,,,,,,,,,,चुनाव मे होली का ,,,,,,,रंग सब को दिखेगा 

No comments:

Post a Comment