![]() |
| आरुषि |
Tuesday, April 17, 2012
आरुषि-हेमराज हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई आज
होम और कार लोन सस्ते होंगे
![]() |
| रिजर्व बैंक |
नई दिल्ली-आम आदमी को महंगाई से राहत देने और विकास को गति देने के लिए रिजर्व बैंक ने आखिर कार प्रमुख ब्याज दरों में कटौती कर दी।मंगलवार को रेपो और रिवर्स रेपो दरों में आधा फीसदी की कटौती का ऐलान किया। तीन साल में पहली बार इन प्रमुख दरों में कटौती के बाद अब जल्द ही होम और कार लोन सस्ते होने की उम्मीद है। कई बैंक अगले एक हफ्ते में ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकते हैं।वार्षिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आर बी आई ने रेपो दर में आधा फीसदी की कटौती कर इसे आठ फीसदी कर दिया है। रिवर्स रेपो दर भी 7.5 प्रतिशत से घटकर सात प्रतिशत हो गई है। वहीं, आरबीआई ने बैंक दर को आधा फीसदी घटाकर नौ फीसदी कर दिया है। जबकि नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।रिजर्व बैंक की ओर से प्रमुख दरें घटाने के ऐलान के बाद एसबीआई समेत तमाम बैंकों ने कहा कि वे इस कटौती का फायदा कर्ज पर ब्याज दरें कम कर ग्राहकों को देंगे। हालांकि जमाकर्ताओं को थोड़ी निराशा होगी क्योंकि उनके जमा पर ब्याज दरें भी कम हो सकती हैं।इससे पहले आरबीआई गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा कि प्रमुख दरों में कटौती का मकसद आर्थिक वृद्धि दर को बढ़ाकर नौ फीसदी पर ले जाना है। लेकिन उन्होंने कहा कि महंगाई अब भी सहज स्थिति में नहीं है, इसलिए निकट भविष्य में नीति गत दरों में कटौती की गुंजाइश नहीं बची है। रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7.3 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया है, जबकि महंगाई दर 6.5 फीसदी के करीब रह सकती है।
पाक में हिंदू लड़कियों की जबरन शादी पर चिंता
बीबीसी हिंदी
पाकिस्तान-
पाकिस्तान-
![]() |
| रिंकल ने मुख्य न्यायाधीश के सामने चीखकर कहा कि वो अपनी माँ के पास जाना चाहती हैं |
रोती हुई डॉक्टर लता और चीखती हुई रिंकल कुमारी की कहानी कौन प्रकाशित करेगा और पाकिस्तान की इज़्ज़त दाँव पर लगाने वालों से कौन पूछेगा? - ये पूछती हैं पाकिस्तान की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता मारवी सरमद.
उन्होंने इस्लामाबाद प्रेस क्लब में हिंदू लड़कियों की जबरन शादियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई.
वहाँ उनके साथ दो अपहृत लड़कियों डॉ. लता के पिता डॉ. रमेश कुमार और रिंकल कुमारी के चाचा राज कुमार भी थे.
इन दोनों हिंदू लड़कियों को अग़वा कर उनकी जबरन शादी कर दी गई थी और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.हिंदू समुदाय का आरोप है कि सिंध प्रांत के घोटकी ज़िले से केंद्र की सत्ताधारी पीपुल्स पार्टी के सांसद मियाँ मिट्ठू कथित तौर पर इन लड़कियों के अपहरण में लिप्त हैं.मारवी सरमद ने पत्रकारों को बताया कि दोनों लड़कियों से ज़बरदस्ती बयान लिए गए थे जिसको टीवी पर भी प्रसारित किया गया था.बाद में जब दोनों लड़कियों को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी के सामने पेश किया गया तो डॉ. लता रोते रोते बेहोश हो गईँ और रिंकल कुमारी ने चीखते हुए कहा कि वह अपनी माँ के पास जाना चाहती हैं.मारवी सरमद ने कहा,"हम यह पूछना चाहते हैं कि यह पहलू कौन रिपोर्ट करेगा, हम यह जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान की इज़्ज़त को जिन लोगों ने दाँव पर लगाया, उनसे कौन पूछेगा और यह भी जानना चाहते हैं कि जिन लोगों ने इस्लाम को बदनाम किया, उनको कौन पकड़ेगा?”
अदालतउन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में आदेश दिया था कि दोबारा बयान रिकॉर्ड करने से पहले दोनों लड़कियों को आज़ाद माहौल में रखा जाए.अदालत ने उनको तीन हफ्ते के लिए कराची के एक आश्रयघर में भेज दिया.रिंकल कुमारी के वकील अमरलाल से पत्रकारों को बताया कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि इन मामलों में एजेंसी, सेना या कोई सरकारी संस्थान लिप्त है लेकिन कुछ लोग हैं जो यह घिनौना काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा,"कभी अनिता को बेचा जाता है, कभी ज़ैकबाबाद से कविता को उठा कर ताक़त के ज़ोर पर मुसलमान किया जाता है, कभी जैकबाबाद से सपना को उठाते हैं तो कभी पनो आकिल से पिंकी को ले जाते हैं."उन्होंने माँग की कि सरकार पीपुल्स पार्टी के सांसद मियाँ मिट्ठू के ख़िलाफ कार्रवाई करे जिनके ख़िलाफ 117 मामले दर्ज हैं.
उनके दो बेटों के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं और यह सभी मामले मुसलमानों ने ही दर्ज करवाए हैं.
ग़ौरतलब है कि सिंध में पिछले कुछ समय से हिंदू लड़कियों के अपहरण और उनकी जबरन शादी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने इसकी कड़ी निंदा की है.
Monday, April 16, 2012
फिरौती नहीं मिली तो कलम कर दिया अभिनेत्री का सिर
मुंबई : बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी नेपाली मूल की अभिनेत्री मीनाक्षी थापा की निर्मम हत्या की गई है
![]() |
| मीनाक्षी थापा |
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश- उत्तर प्रदेश
गोरखपुर -उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुसिल ने नगर के शाहपुर क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर इस सिलसिले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से श्रीरामनगर कालोनी के एक मकान में संदिग्ध लोगों और लड़कियों के आने जाने की सूचना मिल रही थी।इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रविवार रात पुलिस ने मकान पर छापा मारकर तीन लड़कियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया है।निर्मल बाबा विवादित चमत्कारों के चक्कर में
निर्मल बाबा यानि निर्मल जीत सिंह पहले झारखंड में सड़कों की ठेकेदारी करता था, यहां ये न काम हुए और ये धर्म की ठेकेदारी करने लगा। मैं आपको बताता हूं कि ये बाबा पकड़ा कैसे गया। दरअसल इसमें कुछ तो इसके कार्यकर्ताओं की बेवकूफी थी और कुछ बाबा का बड़बोलापन। अब आप खुद सोचें की टीवी चैनल पर बाबा का जो समागम दिखाया जाता है, उसके आखिर में दस पंद्रह तारीखें उन समागमों की बताई जाती है, जिसकी बुकिंग बंद कर दी गई है। लेकिन जो समागम होने को है, उसका कहीं जिक्र नहीं किया जाता। अब ऐसे विज्ञापन दिखाओगे तो पकड़े ही जाओगे ना।
इस बात से ही लोगों का शक गहराया कि बाबा के समागम में कुछ झोल जरूर है। फिर बाबा जब तक लोगों को उनके घर के मंदिर में कौन कौन से देवी देवता होने चाहिए, उनका स्थान कैसा होना चाहिए, किस भगवान के चित्र कहां मौजूद होने चाहिए, पूजा की विधि क्या होनी चाहिए, कब कहां जगह दर्शन करने जाना चाहिए, समस्या सुन कर बाबा जब तक भक्तों को ये बताते रहे कि माता वैष्णों देवी के दर्शन करो या फिर साईं राम के दर्शन करने जाओ। ऐसे कुछ और पीठ हैं, जहां दर्शन करने को बाबा कहते थे। ये बात तो समझ में आती है और मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि अगर हम सच्चे मन से माता वैष्णो देवी या फिर साई राम के धाम में मत्था टेकते है, तो मुश्किल कम होती ही हैं। पर नोटों की गड्डियों पर बैठकर निर्मल ने तो धर्म की ऐसी तैसी करनी शुरू कर दी। ये खुद भगवान बन गया और लोगों से उल्टी सीधी बातें करके उनका इलाज बताने लगा। ऐसे मे भगवान को इसका भी इलाज करना जरूरी हो गया। उससे ये बाबा पूछता है कि तुम्हारे सामने मुझे आलू की टिक्की क्यों दिखाई दे रही है। भक्त कहता है कि बाबा हमने तो कई साल हो गए आलू की टिक्की खाई ही नहीं। तो बाबा फिर पूछता है, तुमने आखिरी बार आलू की टिक्की देखी कब ? अरे बेवकूफी की हद है ना..। किसी भी रास्ते से गुजर जाओ, तमाम चाट ठेले वाले दिखाई पड़ जाएंगे । जाहिर है नजर पडेगी ही। भक्त कहता है कि समागम में आ रहा था तो रास्ते में एक ठेले पर देखा था। बाबा कहता है तो तुम्हारी खाने की इच्छा नहीं हुई। भक्त भला क्या जवाब दे, कहता है हां हुई तो..। फिर खाया क्यों नहीं.। जाओ समागम से निकलते ही खुद भी आलू की टिक्की खा लेना और कुछ टिक्की गरीबों को खिला देना कृपा आनी शुरू हो जाएगी। कि ऐसे धोखेबाज बाबाओं से खुद भी बचें और लोगों को भी बचाइये। अभी तक आपको सिर्फ ये पता चला है कि इस बाबा ने दिल्ली में करोडों का होटल खरीदा है। इंतजार कीजिए होटल के भीतर की करतूतें भी जल्दी ही सामने आएंगी। वैसे इसे बाबा कहना भी गलत है, इसे पूजा पाठ का कोई ज्ञान नहीं है। सच कहूं तो इसका धर्म कर्म से दूर दूर तक कोई वास्ता ही नहीं है। चूंकि आज देश की मीडिया खासतौर पर टीवी चैनल के गाइड लाइन तय नहीं है, ये विज्ञापन के पैसे के लिए कुछ भी कार्यक्रम चला सकते हैं। देश की जनता को जो चूना इस बाबा ने लगाया है उसमें बाबा के साथ मीडिया को भी बराबर का जिम्मेदार ठहराया जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे हां आपको हैरानी होगी, टीवी चैनल्स आधे घंटे का कोई प्रोग्राम तैयार करते हैं, उसमें लाखों रूपये खर्च होते हैं, फिर भी उसकी टीआरपी बाबा के विज्ञापन की आधी भी नहीं होती है। ऐसे में इसे टीआरपी बाबा कहना भी गलत नहीं होगा।
निर्मल बाबा जी का सच
१. फिलहाल बाबा के भारत के १६ राष्ट्रीय चैनलों, और ३ विदेशी चैनलों पर विदेशों में कार्यक्रम चल रहे है. केवल आस्था पर बीस मिनट का मासिक व्यय सवा चार लाख+टेक्स है, तो अन्य राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर कितना लगता होगा ?२. अगर बाबा के आशीर्वाद से सब कुछ हो सकता है तो इतने चैनल्स पर आने की क्या ज़रूरत?
3. अपने आरंभिक दिनों में नॉएडा के फिल्मसिटी में स्थित एक स्टूडियो में शूटिंग करते वक़्त बाबा के सामने जो लोग अपनी समस्या के हल होने का दावा करते थे, वे असली लोग न होकर "जुनियर आर्टिस्ट" हुआ करते थे ?
४ . आज भी ये "आर्टिस्ट" बदस्तूर जारी है..??
५ . बाबा के समाधान का एक उदहारण देखिये : आपके घर में गणेश जी की मूर्ती है ? अकेली है? नहीं..तो अकेली लगाओ.. हाँ तो लक्ष्मी जी के साथ लगाओ, इस से समृद्धि आएगी... दक्षिण में है तो उत्तर में लगाओ, उत्तर में है तो दक्षिण में लगाओ... खड़े है तो बैठे हुए गणेशजी लगाओ... बैठे है तो खड़े गणेश जी लाओ... क्या आपने इस स्थिति को महसूस नहीं किया ?
माने आपकी हर बात का कोई न कोई जवाब... और फिर हर जगह लक्ज़री की बात !!!
६ . बाबा के किसी शहर में जाने से पूर्व वह एक टीम पहले जाकर "मार्केटिंग" का काम संभालती है. और मार्केटिंग भी ऐसी वैसी नहीं... भरी वाली ? क्यों,जबकि बाबा तो अंतर्यामी है..आपके घर की हर चीज़ आँखे बंद करके देख सकते है ??
७ . युवराज के घरवालों के आरोप तो आपको पता होंगे ?
ऐसे मे अब निर्मल बाबा का क्या होगा .......कानून या जनता इन्हें माफ़ करेगी .....या फिर ऐसे बाबाओ का क्या करना चहिये
सरकार और सेना मे कोई विवाद नहीं
हिमाचल प्रदेश -सोमवार को अनाडेल मैदान के नियंत्रण को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ उसके गतिरोध को कम करने का प्रयास किया और कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ उसका कोई विवाद नहीं है।इस बीच सेना ने माना कि यह मैदान द्वितीय विश्व युद्ध के समय से ही उसके नियंत्रण में है और अग्रिम इलाकों में अभ्यास और अभियान चलाने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। पश्चिमी कमान के ब्रिगेडिय ए.के शर्मा ने कहा कि सरकार के साथ कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि उन्होंने राज्य सरकार के उस दावे के बारे में कुछ भी नहीं कहा जिसमें उसका कहना है कि मैदान, सेना के अवैध कब्जे में है।ए.के शर्मा ने कहा कि मैदान संचालन और आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।इससे पहले मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सेना से पूछा था कि पिछले 30 साल में उसने अनाडेल मैदान में क्या किया है।इससे पहले रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी भी कह चुके हैं कि सेना और सरकार बेहद दोस्ताना माहौल में काम कर रहे हैं। पल्लम राजू ने कहा कि चीन के पास अपनी सेना के मॉडर्नाइजेशन के लिए ज्यादा संसाधन हैं तो हमारी तैयारी भी किसी मायने में कम नहीं है। हम भी सीमा पर इन्फास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए अपनी क्षमताओं में इजाफा कर रहे हैं। Sunday, April 15, 2012
नक्सली वारदातों के साये में आंतरिक सुरक्षा पर सम्मेलन
नई दिल्ली - सुरक्षा पर केंद्र सरकार सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेगी। यह चर्चा ऐसे समय होगी जब ओडिशा में नक्सलियों ने हाल ही में महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अगवा किया है। बैठक में खुफिया तंत्र एवं आतंकवाद निरोधी क्षमताओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।बैठक में खुफिया तंत्र एवं आतंकवाद निरोधी क्षमताओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।दिन भर चलने वाली इस बैठक का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम बैठक को सम्बोधित करेंगे।बैठक में जो मुख्यमंत्री शामिल होंगे उनमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नाम हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] सरकार की महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी इस बैठक से दूर रह सकती हैं।मुख्यमंत्रियों की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब चिदम्बरम की प्रमुख परियोजना, यानी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) की स्थापना को लेकर गैर कांग्रेस शासित राज्यों ने तीव्र विरोध किया है। विरोध करने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं, जिनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस नई दिल्ली में सत्तासीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में हिस्सेदार है। लेकिन एनसीटीसी का मुद्दा दिनभर की इस बैठक के दौरान शायद नहीं उठाया जाएगा, क्योंकि इस मामले पर पांच मई को प्रधानमंत्री के साथ अलग से चर्चा होनी हैएनसीटीसी को अनधिकृत गतिविधि (निवारक) अधिनियम से अधिकार प्राप्त होंगे। लेकिन यह परियोजना लटकी पड़ी है, क्योंकि कम से कम एक दर्जन मुख्यमंत्रियों ने इस विचार का विरोध किया है। उन्हें आशंका है कि यह एजेंसी उनके अधिकारों का अतिक्रमण करेगी और देश के संघीय ढाचे के साथ छेड़छाड़ करेगी एनसीटीसी को अनधिकृत गतिविधि (निवारक) अधिनियम से अधिकार प्राप्त होंगे। लेकिन यह परियोजना लटकी पड़ी है, क्योंकि कम से कम एक दर्जन मुख्यमंत्रियों ने इस विचार का विरोध किया है। उन्हें आशंका है कि यह एजेंसी उनके अधिकारों का अतिक्रमण करेगी और देश के संघीय ढाचे के साथ छेड़छाड़ करेगी।सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों और पूर्वोत्तर में आतंकवाद, आर्थिक अपराधों से मुकाबला, खासतौर से नकली नोटों की समस्या, जैसे मुद्दों पर सोमवार की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।
Friday, April 13, 2012
वीना की शादी-अब कैसे होगी
वीना की शादी-अब कैसे होगी
71 हजार दिल टूटे
वीना का अब क्या होगा
इस मुद्दे पर वीना अभी बात करने के लिए आगे नहीं आई हैं , लेकिन उनके स्पोक्सपर्सन का कहना है कि अभी तक चैनल की तरफ से उनके पास कोई इंफॉर्मेशन नहीं आई है। वह भी सारी सिचुएशन क्लीयर होने का इंतजार कररही हैं। सूत्रों की मानें तो वीना इस स्थिति के लिए खुद भी जिम्मेदार हैं। अगर उन्होंने पंगे नहीं किए होते तो शायदयह प्रोग्राम टेलिकास्ट हो भी गया होता। दरअसल , पहले तो वह कुछ दिनों के लिए कहीं गायब हो गईं। फिरउनका न्यूड फोटो शूट भी पब्लिक के बीच आ गया। जाहिर है किसी ऐसी लड़की के लिए स्वयंवर के बारे मेंसोचना चैनल के लिए मुश्किल था जो इस हद तक गई हो। वीना के करीबी एक सिलेब्रिटी कहते हैं अच्छा हुआ। चैनल के साथ वीना की इज्जत भी बच गई। वैसे भी कौन बनेगा करोड़पति बिग बॉस जैसे शोज ने तोचैनलों की अदला - बदली की ही है। इसलिए इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
कुछ दिनों वीना मलिक जब लंदन की फ्लाइट में थीं मेहंदी लगाने और डोली सजाने के तमाम सपने उनकी आंखों में थे लेकिन अब इन्हीं आंखों में से ' दिल के अरमान बह 'रहे हैं। जिस चैनल पर वीना ' स्वयंवर ' के जरिए बढ़िया टीआरपी और जबर्दस्त पॉपुलैरिटी पाने की सोच रही थीं ,उसे ही बंद करने की घोषणा कर दी गई है।मजे की बात यह है कि वीना लंदन भी इसी शो की प्रेसकॉन्फ्रेंस के लिए गई थीं , लेकिन मैनेजमेंट के अचानक फैसला लेने की वजह से इसे कैंसल कर दिया गया। फिलहाल वीना 15 अप्रैल को भारत लौट रही हैं।
71 हजार दिल टूटे
वीना के साथ इस रियलिटी शो का चौथा सीजन शुरू होनाथा। गौरतलब है कि राखी सावंत राहुल महाजन और रतनराजपूत इसके पहले कंटस्टेंट्स रह चुके हैं और अभी तक इन में से शादी सिर्फ राहुल ने ही की है। फीमेल स्टार्स का खराब रेकॉर्ड देखने के बावजूद वीना के साथ होने वाले स्वयंवर की इस सीरीज को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। चैनल ने दावा किया था कि ' वीना का विवाह ' में शामिल होने के लिए 71 हजार से भी ज्यादा एंट्रीज आई थीं। यानी चैनल के बंद होने के साथ वीना के अलावा इतने लड़कों का भी दिल टूट गया है।
वीना का अब क्या होगा
इस मुद्दे पर वीना अभी बात करने के लिए आगे नहीं आई हैं , लेकिन उनके स्पोक्सपर्सन का कहना है कि अभी तक चैनल की तरफ से उनके पास कोई इंफॉर्मेशन नहीं आई है। वह भी सारी सिचुएशन क्लीयर होने का इंतजार कररही हैं। सूत्रों की मानें तो वीना इस स्थिति के लिए खुद भी जिम्मेदार हैं। अगर उन्होंने पंगे नहीं किए होते तो शायदयह प्रोग्राम टेलिकास्ट हो भी गया होता। दरअसल , पहले तो वह कुछ दिनों के लिए कहीं गायब हो गईं। फिरउनका न्यूड फोटो शूट भी पब्लिक के बीच आ गया। जाहिर है किसी ऐसी लड़की के लिए स्वयंवर के बारे मेंसोचना चैनल के लिए मुश्किल था जो इस हद तक गई हो। वीना के करीबी एक सिलेब्रिटी कहते हैं अच्छा हुआ। चैनल के साथ वीना की इज्जत भी बच गई। वैसे भी कौन बनेगा करोड़पति बिग बॉस जैसे शोज ने तोचैनलों की अदला - बदली की ही है। इसलिए इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।किसी के इंतजार मे-दोस्त
किसी के इंतजार मे-दोस्त
कोई नहीं जानता सच
क्योंकि किसी को झूठ का पता नहीं है किसी को नहीं जानना होता है आपका दर्द तसल्ली देने के लिए जो अभी आपकी तरफ बढ़े हैं यकीनन कल वो आपके दुख का कारण बनेंगे अपनी तरफ आने वाले हाथों की तश्दीक कीजिए
आगे बढ़िये और बढ़ते जाइये
छोड़ दीजिए की लोग कहते हैं
बस चलते चलिए
उस साथ को मत ढूंढिए
जिसने वक्त से पहले
हंसी-हंसी में आपको डूबो दिया
उस हसीन को पहचानिए
जिसने हंस-हंस कर आपके दर्द को बढ़ाया है
और आज भी उठने, चलने से पहले आप उसी का इंतजार कर रहे हैं
दर्द हो रहा है की आज वो आपके साथ नहीं है?
ज़नाब वो आपके साथ कभी नहीं थे।
आज उनकी मेहफिल कहीं और जमी है
किसी और चौबट्टे पर कोई और हलाल हो रहा होगा
और ये मेरा दावा है दोस्त वो देसी मुर्गा हम नहीं
Saturday, April 7, 2012
न्यूज़ नही अब निर्मल बाबा के प्रवचन सुनो .
न्यूज़ नही अब निर्मल बाबा के प्रवचन सुनो .
इन दिनों कई प्रसारण चैनलों न्यूज़ नही निर्मल बाबा का दरबार सज़ा हुआ है| हाल ही में अचानक निर्मल बाबा के भक्तों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। टी वी चैनलों पर उनके कार्यक्रम के दर्शकों की संख्या में भी भारी इज़ाफा हुआ है। हालांकि उनके समागम का प्रसारण देश विदेश के लगभग ३० से भी अधिक चैनलों पर होता है जिन्हें खासी लोकप्रियता भी मिल रही है, लेकिन उनके बीच कोई ब्रेक या विज्ञापन नहीं होता। न्यूज़ २४ पर पिछले हफ्ते उनके कार्यक्रम की लोकप्रियता ५२ प्रतिशत रही जो शायद चैनल के किसी भी बुलेटिन या शो को नहीं मिल पाई है। चैनलों को इन प्रसारणों के लिए मोटी कीमत भी मिल जाती है जिसका नतीजा है कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और कायदे-क़ानूनों को भी ताक पर रख दिया है। नेटवर्क १८ ने तो बाबा के समागम का प्रसारण अपने खबरिया चैनलों के साथ-साथ हिस्ट्री चैनल पर भी चलवा रखा है। खबर है कि इन सब के लिए नेटवर्क १८ की झोली में हर साल करोड़ रुपए से भी ज्यादा बाबा के ‘आशीर्वाद’ के तौर पर पहुंच रहे हैं।
निर्मल दरबार लगाकर लोगों की हर समस्या का समाधान करने वाले निर्मल बाबा आज करोडपति हैं। अब जरा देखा जाए कि चढ़ावा नहीं लेने वाले निर्मल बाबा के पास इतनी बड़ी रकम आती कहां से है? निर्मल बाबा हर समस्या का आसान सा उपाय बताते हैं और टीवी पर भी ‘कृपा’ बरसाते हैं। काले पर्स में पैसा रखना और अलमारी में दस के नोट की एक गड्डी रखना उनके प्रारंभिक सुझावों में से है। इसके अलावा जिस ‘निर्मल दरबार’ का प्रसारण दिखाया जाता है उसमें आ जाने भर से सभी कष्ट दूर कर देने की ‘गारंटी’ भी दी जाती है। बाबा जी को सिर्फ समागम का किराया, सुरक्षा इंतजाम और ऑडियो विजुअल सिस्टम पर खर्च करना पड़ता है जो कि महज़ कुछ हज़ार रुपय़े होते हैं। समागम कुछ ही घंटो का होता है जिसमें बाबा जी अपनी बात कहते कम और सुनते ज्यादा हैं। महज़ कुछ घंटे आने और कृपा बरसाने के लिए करोड़ों रुपये कमा लेने वाले बाबा जी अपना कार्यक्रम भारत में हर जगह ही रखते हैं जहां सारी सुविधाएं कम खर्चे में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
इस मोटी कमाई में एक छोटा, लेकिन अहम हिस्सा उस मीडिया को भी जाता है जिसने बाबा जी को इतनी शोहरत दी है। हालांकि अब कुछ अनचाहे हिस्सेदार भी मिलने लगे हैं। पिछले महीने निर्मल बाबा को एक ‘भक्त’ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस तक की मदद लेनी पड़ी। लुधियाना के रहने वाले इंद्रजीत आनंद ने अपने परिवार के साथ मिल कर जालसाज़ी से बाबा जी को भेजे जाने वाले पैसे में से करोड़ रुपये अपने और अपने परिवार के खाते में डलवा लिए। पुलिस ने बताया कि निर्मल बाबा ने बैंक को शिकायत दी थी। बैंक ने जांच की, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया। उनके भक्त अपनी समस्या सुलझाने के लिए सवाल तो करते ही हैं, उन पर पिछले दिनों बरसी कृपा का गुनगान भी करते है। टीवी चैनलों पर उनके भाव विह्वल होकर सुनाए गए अनुभवों का प्रसारण भी किया जाता है जिसमें उसके सभी कष्टों के निवारण का विवरण होता है। लोगों को कार्यक्रम का यही हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित करता है दरबार में आने के लिए। निर्मल बाबा की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें चर्चा में ला दिया है। ट्विटर और फेसबुक पर निर्मल बाबा के प्रशंसकों का पेज है, जिसे लगभग चार लाख लोग पसंद करते हैं। इस पेज पर निर्मल बाबा के टीवी कार्यक्रमों का समय और उनकी तारीफ से जुड़ी टिप्पणियां हैं।हमारे पवित्र ग्रन्थ गीता में खुद भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान देते हुए कहा था कि "कर्म किए जा, फल की इच्छा मत कर"| फिर गीता ही क्यूँ, संसार के समस्त धर्मों के पवित्र ग्रंथों का सार यही है एक आम मनुष्य भगवान कभी नहीं बन सकता है| इन तथाकथित बाबाओं को लेकर पूर्व के अनुभव तो यही कहते हैं कि हमारी अंध श्रद्धा का फायदा उठाकर इनका कद इतना बड़ा हो जाता है जिसकी आड़ में ये गलत काम करने से भी नही चुकते है .तब शासन से लेकर प्रशासन तक को इन की खबर आती है |
D.D.MISHRA
SATYA टीवी
MB.9968505266
इन दिनों कई प्रसारण चैनलों न्यूज़ नही निर्मल बाबा का दरबार सज़ा हुआ है| हाल ही में अचानक निर्मल बाबा के भक्तों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। टी वी चैनलों पर उनके कार्यक्रम के दर्शकों की संख्या में भी भारी इज़ाफा हुआ है। हालांकि उनके समागम का प्रसारण देश विदेश के लगभग ३० से भी अधिक चैनलों पर होता है जिन्हें खासी लोकप्रियता भी मिल रही है, लेकिन उनके बीच कोई ब्रेक या विज्ञापन नहीं होता। न्यूज़ २४ पर पिछले हफ्ते उनके कार्यक्रम की लोकप्रियता ५२ प्रतिशत रही जो शायद चैनल के किसी भी बुलेटिन या शो को नहीं मिल पाई है। चैनलों को इन प्रसारणों के लिए मोटी कीमत भी मिल जाती है जिसका नतीजा है कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और कायदे-क़ानूनों को भी ताक पर रख दिया है। नेटवर्क १८ ने तो बाबा के समागम का प्रसारण अपने खबरिया चैनलों के साथ-साथ हिस्ट्री चैनल पर भी चलवा रखा है। खबर है कि इन सब के लिए नेटवर्क १८ की झोली में हर साल करोड़ रुपए से भी ज्यादा बाबा के ‘आशीर्वाद’ के तौर पर पहुंच रहे हैं।
निर्मल दरबार लगाकर लोगों की हर समस्या का समाधान करने वाले निर्मल बाबा आज करोडपति हैं। अब जरा देखा जाए कि चढ़ावा नहीं लेने वाले निर्मल बाबा के पास इतनी बड़ी रकम आती कहां से है? निर्मल बाबा हर समस्या का आसान सा उपाय बताते हैं और टीवी पर भी ‘कृपा’ बरसाते हैं। काले पर्स में पैसा रखना और अलमारी में दस के नोट की एक गड्डी रखना उनके प्रारंभिक सुझावों में से है। इसके अलावा जिस ‘निर्मल दरबार’ का प्रसारण दिखाया जाता है उसमें आ जाने भर से सभी कष्ट दूर कर देने की ‘गारंटी’ भी दी जाती है। बाबा जी को सिर्फ समागम का किराया, सुरक्षा इंतजाम और ऑडियो विजुअल सिस्टम पर खर्च करना पड़ता है जो कि महज़ कुछ हज़ार रुपय़े होते हैं। समागम कुछ ही घंटो का होता है जिसमें बाबा जी अपनी बात कहते कम और सुनते ज्यादा हैं। महज़ कुछ घंटे आने और कृपा बरसाने के लिए करोड़ों रुपये कमा लेने वाले बाबा जी अपना कार्यक्रम भारत में हर जगह ही रखते हैं जहां सारी सुविधाएं कम खर्चे में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
इस मोटी कमाई में एक छोटा, लेकिन अहम हिस्सा उस मीडिया को भी जाता है जिसने बाबा जी को इतनी शोहरत दी है। हालांकि अब कुछ अनचाहे हिस्सेदार भी मिलने लगे हैं। पिछले महीने निर्मल बाबा को एक ‘भक्त’ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस तक की मदद लेनी पड़ी। लुधियाना के रहने वाले इंद्रजीत आनंद ने अपने परिवार के साथ मिल कर जालसाज़ी से बाबा जी को भेजे जाने वाले पैसे में से करोड़ रुपये अपने और अपने परिवार के खाते में डलवा लिए। पुलिस ने बताया कि निर्मल बाबा ने बैंक को शिकायत दी थी। बैंक ने जांच की, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया। उनके भक्त अपनी समस्या सुलझाने के लिए सवाल तो करते ही हैं, उन पर पिछले दिनों बरसी कृपा का गुनगान भी करते है। टीवी चैनलों पर उनके भाव विह्वल होकर सुनाए गए अनुभवों का प्रसारण भी किया जाता है जिसमें उसके सभी कष्टों के निवारण का विवरण होता है। लोगों को कार्यक्रम का यही हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित करता है दरबार में आने के लिए। निर्मल बाबा की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें चर्चा में ला दिया है। ट्विटर और फेसबुक पर निर्मल बाबा के प्रशंसकों का पेज है, जिसे लगभग चार लाख लोग पसंद करते हैं। इस पेज पर निर्मल बाबा के टीवी कार्यक्रमों का समय और उनकी तारीफ से जुड़ी टिप्पणियां हैं।हमारे पवित्र ग्रन्थ गीता में खुद भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान देते हुए कहा था कि "कर्म किए जा, फल की इच्छा मत कर"| फिर गीता ही क्यूँ, संसार के समस्त धर्मों के पवित्र ग्रंथों का सार यही है एक आम मनुष्य भगवान कभी नहीं बन सकता है| इन तथाकथित बाबाओं को लेकर पूर्व के अनुभव तो यही कहते हैं कि हमारी अंध श्रद्धा का फायदा उठाकर इनका कद इतना बड़ा हो जाता है जिसकी आड़ में ये गलत काम करने से भी नही चुकते है .तब शासन से लेकर प्रशासन तक को इन की खबर आती है |
D.D.MISHRA
SATYA टीवी
MB.9968505266
Wednesday, April 4, 2012
आईपीएल-5 का कार्यक्रम
| तारीख | टीमें | स्थान | समय (IST) |
| अप्रैल 4 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | चेपक स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 5 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स | इडेन गार्डन, कोलकाता | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 6 | मुंबई इंडियंस बनाम पुणे वॉरियर्स | वानखेडे स्टेडियम, मुंबई | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 6 | राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | सवाईमान सिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स | चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलौर | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 7 | डेक्कन चार्जर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | वाईएस रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 8 | राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | सवाईमान सिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 8 | पुणे वॉरियर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | सहारा स्टेडियम, पुणे | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 9 | डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस | वाईएस रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलौर | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 10 | दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | फिरोजशाह कोटला, दिल्ली | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 11 | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | वानखेडे स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 12 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर | चेपक स्टेडियम, चेन्नई | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 12 | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम पुणे वॉरियर्स | पीसीए, स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 13 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | इडेन गार्डन, कोलकाता | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 14 | पुणे वॉरियर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | सहारा स्टेडियम, पुणे | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 15 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | इडेन गार्डन, कोलकाता | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 15 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स | चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलौर | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 16 | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स | वानखेडे स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 17 | राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स | सवाईमान सिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 17 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर बनाम पुणे वॉरियर्स | चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलौर | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 18 | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | पीसीए, स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 19 | दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स | फिरोजशाह कोटला, दिल्ली | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 19 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पुणे वॉरियर्स | चेपक स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 20 | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर | पीसीए, स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 21 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | चेपक स्टेडियम, चेन्नई | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 21 | दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम पुणे वॉरियर्स | फिरोजशाह कोटला, दिल्ली | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 22 | मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | वानखेडे स्टेडियम, मुंबई | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 22 | डेक्कन चार्जर्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | बाराबती स्टेडियम, कटक | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 23 | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर | सवाईमान सिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 24 | पुणे वॉरियर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स | सहारा स्टेडियम, पुणे | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 24 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम डेक्कन चार्जर्स | इडेन गार्डन, कोलकाता | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 25 | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस | पीसीए, स्टेडियम, मोहाली | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 25 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलौर | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 26 | पुणे वॉरियर्स बनाम डेक्कन चार्जर्स | सहारा स्टेडियम, पुणे | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 27 | दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस | फिरोजशाह कोटला, िदल्ली | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 28 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | चेपक स्टेडियम, चेन्नई | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 28 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर | इडेन गार्डन, कोलकाता | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 29 | दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | फिरोजशाह कोटला, दिल्ली | शाम 4 बजे से |
| अप्रैल 29 | मुंबई इंडियंस बनाम डेक्कन चार्जर्स | वानखेडे स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे से |
| अप्रैल 30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | चेपक स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे से |
Subscribe to:
Comments (Atom)















