Tuesday, April 17, 2012

आरुषि-हेमराज हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई आज

आरुषि
गाजियाबाद-आरुषि-हेमराज हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई आज होनी है .  पिछली तारीख़ को हाज़िर नहीं होने पर नूपुर तलवार को ग़ैर ज़मानती वारंट जारी कर गया था . नूपुर तो फिर भी पकड़ी नहीं गईं. आज फिर, वही कोर्ट है और वही तलवार दंपति. सवाल ये है कि क्या आज अदालती कार्रवाई कुछ आगे बढ़ेगी.चार  सालों में आरुषि की तस्वीर धुंधली पड़ चुकी है. हेमराज का तो नाम तक कोई याद नहीं करता. याद हैं तो सिर्फ़ राजेश तलवार और नूपुर तलवार. आरुषि के माता-पिता, जो इस सनसनीखेज़ दोहरे हत्याकांड में क़ानून के साथ चोर सिपाही  का खेल  रहे हैं.इस सुनवाई में क्या आरुषि-हेमराज के क़त्ल के उलझे सवालों में से कोई सवाल हल होगा. या फिर एक और तारीख़ दे दी जाएगी क्यों इस  केस में चार साल से यही  सब चल रहा है. पूछताछ, पेशी, सुनवाई, ज़मानत, सीबीआई कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट. ये आखिर कब तक चलेगा 11 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद की सीबीआई अदालत में इस केस की सुनवाई थी, लेकिन नूपुर तलवार कोर्ट नहीं पहुंचीं. अदालत ने नूपुर के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी कर दिया. सीबीआई ने दर्जन भर ठिकानों पर छापे मारे लेकिन नूपुर की परछाई तक नहीं मिली. वही नूपुर, 13 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में हाज़िर हो गईं और अपनी गिरफ़्तारी के वारंट को चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक नूपुर की याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती तब तक उनकी गिरफ़्तारी नहीं होनी चाहिए.पिछली तारीख़ पर सीबीआई कोर्ट में हाज़िर नहीं होने की वजह से ही नूपुर तलवार के ख़िलाफ़ ग़ैर जमानती वारंट जारी हुआ था. ठीक एक हफ़्ते बाद फिर वही समय  आ गया  है. वही अदालत में तलवार दंपति को पेश होना है.आरुषि-हेमराज हत्याकांड को लेकर अदालती कार्रवाई में तेज़ी ज़रूर आई है लेकिन हर तारीख़, को एक नई तारीख़ के ऐलान के साथ गुज़र जाती है.क्या वही हाल होगा जो एक फिल्म मे सनी जी कहते है   ,,,,,,,तारीख पर तारीख ,,,,,  देखना यह है कि इस सुनवाई में सीबीआई कोर्ट में क्या होता  है 

No comments:

Post a Comment