Monday, April 16, 2012

फिरौती नहीं मिली तो कलम कर दिया अभिनेत्री का सिर




मुंबई : बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी नेपाली मूल की अभिनेत्री मीनाक्षी थापा की निर्मम हत्या की गई है
मीनाक्षी थापा 
मुंबई पुलिस ने मीनाक्षी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाते हुए दावा किया है कि हत्यारों ने हत्या को अंजाम देने के बाद अभिनेत्री का सिर कलम करदिया।मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक जूनियर एक्टर और एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका है। दोनों ने फिरौती लेने के लिए मीनाक्षी की हत्या की। इन दोनों को लगता था कि एक्ट्रेस सम्पन्न परिवार से हैं और उन्हें फिरौती के तौर पर मोटी रकम मिल जाएगी।आरोपी अमित जायसवाल और प्रीति सुरीन पहले अभिनेत्री को इलाहाबाद ले गए और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उन्होंने कटे हुए सिर को कुचल दिया ताकि मृतक एक्ट्रेंस की पहचान उजागर न हो सके। आरोपी अमित जायसवाल और प्रीति सुरीन की कुछ महीने पहले ही अभिनेत्री मीनाक्षी थापा से मुलाकात हुई थी।

No comments:

Post a Comment