Monday, April 16, 2012

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश- उत्तर प्रदेश



 गोरखपुर -उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुसिल ने नगर के शाहपुर क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर इस सिलसिले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से श्रीरामनगर कालोनी के एक मकान में संदिग्ध लोगों और लड़कियों के आने जाने की सूचना मिल रही थी।इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रविवार रात पुलिस ने मकान पर छापा मारकर तीन लड़कियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया है।

No comments:

Post a Comment