Monday, April 16, 2012

सरकार और सेना मे कोई विवाद नहीं





हिमाचल प्रदेश -सोमवार को अनाडेल मैदान के नियंत्रण को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ उसके गतिरोध को कम करने का प्रयास किया और कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ उसका कोई विवाद नहीं है।इस बीच सेना ने माना कि यह मैदान द्वितीय विश्व युद्ध के समय से ही उसके नियंत्रण में है और अग्रिम इलाकों में अभ्यास और अभियान चलाने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। पश्चिमी कमान के ब्रिगेडिय ए.के शर्मा ने कहा कि सरकार के साथ कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि उन्होंने राज्य सरकार के उस दावे के बारे में कुछ भी नहीं कहा जिसमें उसका कहना है कि मैदान, सेना के अवैध कब्जे में है।ए.के शर्मा ने कहा कि मैदान संचालन और आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।इससे पहले मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सेना से पूछा था कि पिछले 30 साल में उसने अनाडेल मैदान में क्या किया है।इससे पहले रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी भी कह चुके हैं कि सेना और सरकार बेहद दोस्ताना माहौल में काम कर रहे हैं। पल्लम राजू ने कहा कि चीन के पास अपनी सेना के मॉडर्नाइजेशन के लिए ज्यादा संसाधन हैं तो हमारी तैयारी भी किसी मायने में कम नहीं है। हम भी सीमा पर इन्फास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए अपनी क्षमताओं में इजाफा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment