Sunday, April 15, 2012

नक्सली वारदातों के साये में आंतरिक सुरक्षा पर सम्मेलन

नई दिल्लीसुरक्षा पर केंद्र सरकार सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेगी। यह चर्चा ऐसे समय होगी जब ओडिशा में नक्सलियों ने हाल ही में महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अगवा किया है। बैठक में खुफिया तंत्र एवं आतंकवाद निरोधी क्षमताओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।बैठक में खुफिया तंत्र एवं आतंकवाद निरोधी क्षमताओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।दिन भर चलने वाली इस बैठक का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम बैठक को सम्बोधित करेंगे।बैठक में जो मुख्यमंत्री शामिल होंगे उनमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नाम हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] सरकार की महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी इस बैठक से दूर रह सकती हैं।मुख्यमंत्रियों की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब चिदम्बरम की प्रमुख परियोजना, यानी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) की स्थापना को लेकर गैर कांग्रेस शासित राज्यों ने तीव्र विरोध किया है। विरोध करने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं, जिनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस नई दिल्ली में सत्तासीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में हिस्सेदार है। लेकिन एनसीटीसी का मुद्दा दिनभर की इस बैठक के दौरान शायद नहीं उठाया जाएगा, क्योंकि इस मामले पर पांच मई को प्रधानमंत्री के साथ अलग से चर्चा होनी है
एनसीटीसी को अनधिकृत गतिविधि (निवारक) अधिनियम से अधिकार प्राप्त होंगे। लेकिन यह परियोजना लटकी पड़ी है, क्योंकि कम से कम एक दर्जन मुख्यमंत्रियों ने इस विचार का विरोध किया है। उन्हें आशंका है कि यह एजेंसी उनके अधिकारों का अतिक्रमण करेगी और देश के संघीय ढाचे के साथ छेड़छाड़ करेगी  एनसीटीसी को अनधिकृत गतिविधि (निवारक) अधिनियम से अधिकार प्राप्त होंगे। लेकिन यह परियोजना लटकी पड़ी है, क्योंकि कम से कम एक दर्जन मुख्यमंत्रियों ने इस विचार का विरोध किया है। उन्हें आशंका है कि यह एजेंसी उनके अधिकारों का अतिक्रमण करेगी और देश के संघीय ढाचे के साथ छेड़छाड़ करेगी।सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों और पूर्वोत्तर में आतंकवाद, आर्थिक अपराधों से मुकाबला, खासतौर से नकली नोटों की समस्या, जैसे मुद्दों पर सोमवार की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।

2 comments:

  1. प्रिय देश दीपक मिश्रा
    वास्तव में आपका यह ब्लाग एक सराहनीय प्रयास है इससे लोगों को जहाँ देश दुनिया की जानकारी मिलेगी वहीं आम जनमानस को विभिन्न मुद्दों को उठाने का एक नया मंच भी मिलेगा | मेरी अन्य सब लोगों से गुजारिश है कि अधिक से अधिक मुद्दों, ख़बरों , विचारों आदि को इस ब्लॉग पर पोस्ट करें और लोगों को इसे पढ़ने के लिए उत्साहित करें |

    ReplyDelete
  2. प्रणाम सर ,

    आप का बहुत बहुत ध्यानबाद सर .............

    ReplyDelete